श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड
आधिकारिक वेबसाइट

 
   
   
       
       
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
कैसे और कहां चन्दा दें

मंदिर के लिए चन्दा नकद, डिमांड ड्राफ्ट या चेक द्वारा दिया जा सकता है। चन्दा देने की सुविधा के लिए बोर्ड ने यात्रियों के लिए कई कांऊटर खोल रखे हैं। ये कांऊटर भवन, सांझीछत, अद्धकुआरी, निहारिका और कटरा के पूछताछ एवं आरक्षण विभाग तथा कटरा में श्राइन बोर्ड के केन्द्रीय कार्यालय में भी हैं। ये सभी चन्दा कांऊटर पूरी तरह से कम्प्यूट्रीकृत हैं और श्राइन बोर्ड के प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा संचालित रहते हैं। जो भी श्रद्धालु इन कांऊटरों पर चन्दा देते हैं उन्हें कम्प्यूट्रीकृत चन्दा रसीद दी जाती है।
इन कांऊटरों पर चन्दा देने वाले श्रद्धालुओं को दी जाने वाली रसीदों पर स्वर्ण आभूषणों से किए शृंगार वाला पवित्र पिण्डियों का प्रथम चित्र अंकित होता है जिन्हें श्रद्धालु स्मृति प्रतीक के रूप में संभाल कर रखते हैं। श्राइन बोर्ड को दिए जाने वाले इस चन्दे पर आयकर छूट भी मिलती है। श्रद्धालु इन रसीदों के आधार पर आयकर में छूट भी ले सकते हैं। ऐसे कांऊटरों का विवरण निम्नलिखित है।-

भवन पर तीन चन्दा कांऊटर हैं
संझीछत में एक चन्दा कांऊटर है
अद्धकुआरी में एक चन्दा कांऊटर है
निहारिका कम्पलैक्स, कटरा के पूछताछ और आरक्षण कार्यालय में एक चन्दा
कांऊटर है
श्राइन बोर्ड के केन्द्रीय कार्यालय, कटरा में एक चन्दा कांऊटर है


नकद चन्दा दानपात्रों में डाला जा सकता है, जो पवित्र गुफा के अंदर और बाहर लगाए गए हैं। परंतु इस तरह दिए गए चन्दे की श्रद्धालुओं को रसीदें नहीं मिलेंगी। कटरा और पवित्र भवन तक के पैदल रास्ते में अनेक स्थानों पर इस तरह के 100 से अधिक दानपात्र लगाए गए हैं। ये बक्से (दानपात्र) रोजाना रुटीन में खोले जाते हैं और बक्सों से प्राप्त हुए धन आदि की गिनती बोर्ड के उच्च अधिकारियों, वरिष्ट कर्मचारियों की सचेत निगरानी में की जाती है।


श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को चेक या डिमांड डारफ्ट द्वारा भी चन्दा दिया जा सकता है जो चीफ एग्ज़ीक्यूटिव आफिसर, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, कटरा, के नाम देय हो चाहे किसी भी बैंक का हो।
श्रद्धालुओं से निवेदन है कि वे अपना पूरा पता पिन कोड सहित, ई-मेल आई डी, और फोन नम्बर आदि दें ताकि उन्हें चन्दे की रसीदें भेजी जा सकें।
चेक या डिमांड डारफ्ट द्वारा चन्दा निम्नलिखित पतों में से किसी पते पर भी भेजा जा सकता हैः-


 

चीफ एग्ज़ीक्यूटिव आफिसर

चीफ अकांउटस आफिसर

असिसटेंट मैनेजर (चन्दा)

केन्द्रीय कार्यालय,
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, कटरा, जे0 एण्ड के0 (भारत)

केन्द्रीय कार्यालय,
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, कटरा, जे0 एण्ड के0 (भारत)

केन्द्रीय कार्यालय,
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, कटरा, जे0 एण्ड के0 (भारत)

01991-232075

01991-232334,232105

01991-232167

cao@maavaishnodevi.net

amdonation@maavaishnodevi.net

ऑनलाइन चन्दा

श्राइन बोर्ड ने भारत और विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन चन्दा लेने की प्रणाली भी शुरु की है। ऑनलाइन चन्दा हम अपनी वेबसाइट के द्वारा स्वीकार करते हैं।

ऑनलाइन चन्दा देने के लिए यहां दबाएं। To donate online click here

वस्तु के रूप में भी चन्दा स्वीकार किया जाता है। विवरण के लिए यहां दबाएं। Click Here for details

बोर्ड ने कई तरीके अपना रखे हैं जिनके द्वारा श्रद्धालु चन्दा दे सकते हैं। विवरण के लिए यहां दबाएं। click here

पवित्र मंदिर हेतु चन्दा या अन्य योगदान देने के इच्छुक यहां पर पंजीकरण कराएं और चन्दा दें।
 Register and donate here
.

 
नया क्या हैt | निविदाएं |  भर्ती  |  अध्ययन रिपोर्ट  |  डाउनलोड  |  हमारे साथ बातचीत
Shri Amarnathji Shrine Board - Official Website Shiv Khori Shrine