श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड
आधिकारिक वेबसाइट

 
   
   
       
       
 
 
 
सुरक्षा व्यवस्था

राज्य प्रशासन ने यात्रा को सुचारू, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक स्थानीय पुलिस बल और अर्द्ध सैन्य बल को यात्रा क्षेत्र में लगा कर विस्तृत प्रबन्ध कर रखा है। पैदल रास्ते पर पैट्रोलिंग, देखरेख ( मानिट्रिंग) निगरानी और संदेहास्पद तत्वों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाई करते रहना इस सुरक्षा अभ्यास का लगातार चलने वाला कार्य है।
श्राइन बोर्ड के सुरक्षा कर्मचारियों को यात्रा को निरंतर जारी रखने में उपयोग किया जाता है और क्षेत्रीय निगरानी के
लिए भी उनसे काम लिया जाता है। इसके साथ-साथ यात्रियों के सामान की एक्स-रे जांच, दरवाजे़ पर मैटल डिटेक्टर के फ्रेम लगाए गए हैं जो यात्रियों और श्राइन की त्रुटिहीन सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं। महत्वपूर्ण स्थलों पर सी सी टी वी सैट्स लगाए गए हैं।
स्थानीय पुलीस स्टेशन कटरा, बाणगंगा, अद्धकुआरी, सांझीछत और भवन पर पुलीस चौकियों से स्थानीय पुलीस की सेवाएं भी ली जा सकती हैं। कटरा और भवन पर एस.पी. ( सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलीस) स्तर के वरिष्ठ आधिकारी उपलब्ध रहते हैं। इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक पुलीस ( डिपटी एस. पी.) स्तर के अधिकारी या उनसे उच्च स्तर के अर्द्ध-सैन्य बल के अधिकारी कटरा और भवन दोनों स्थलों पर उपलब्ध रहते हैं।

चोरी, जेबकतरी या किसी अन्य दुर्घटना के घटित होने पर भी पुलीस की सहायता ली जा सकती है। कटरा के मुख्य बस अड्डे पर भी पुलीस सहायता केन्द्र सुचारू रूप से काम कर रहा है।


Also see Help Desk...

 
नया क्या हैt | निविदाएं |  भर्ती  |  अध्ययन रिपोर्ट  |  डाउनलोड  |  हमारे साथ बातचीत
Shri Amarnathji Shrine Board - Official Website Shiv Khori Shrine