श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड
आधिकारिक वेबसाइट

 
   
   
       
       
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
जम्मू से कटरा

हवाई मार्ग द्वारा यात्रा करने वाले यात्रियों को जम्मू पहुंच कर अपनी यात्रा रोककर वहां से यातायात का वैकल्पिक साधन चुनना होता है। हां, सड़क मार्ग से सार्वजनिक या अपने निजी वाहन से यात्रा कर रहे यात्री अपनी इच्छा से जम्मू से लगभग 10 किलोमीटर परे कुंजवानी से ही बाई पास से सीधे आधार कैम्प यानि कटरा के लिए आगे बढ़ सकता है।
जम्मू में रुकना पूरी तरह से यात्रियों की अपनी इच्छा पर निर्भर करता है। बहुत से यात्री जम्मू में अधिक समय बिताना और जम्मू के मंदिरों और अन्य दार्शनिक स्थलों को देखना अधिक पसंद करते हैं।

यात्री ट्रेन द्वारा भी कटरा पहुंच सकते हैं। जम्मू से कटरा का ट्रेन रूट इस प्रकार हैः-
जम्मू→बजालता→संगर→मनवाल→रामनगर→उधमपुर→चक्क रकवाल→ कटरा

 

 
जम्मू के बारे में और अधिक...
 
जम्मू में ठहरने की जगहें.....
 

यदि कोई अपने वाहन से आ रहा है और जम्मू में नहीं रुकना चाहता तो वह राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 1। पर सीधे आगे बढ़ सकता है। जम्मू से लगभग 35 किलोमीटर दूर दोमेल नामक स्थान से सड़क दो शाखाओं में बंट जाती है। यहां से एक सड़क श्रीनगर की ओर चली जाती है और दूसरी कटरा की ओर।
जम्मू और कटरा के बीच लगभग 50 किलोमीटर की दूरी है। हर 10-15 मिनट के अंतराल पर जम्मू से कटरा के लिए साधारण और आरामदायक लग्ज़री बसें चलती रहती हैं। यात्री रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर दूर राज्य परिवहन निगम के बस अड्डे से साधारण बसों पर बैठ सकते हैं। जबकि लग्ज़री बसें रेलवे स्टेशन से एकदम बाहर से चलती हैं। जम्मू से कटरा तक की 50 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 2 घण्टे का समय लग जाता है। पहाड़ी रास्ता होने के कारण यात्रियों को जी मचलने या उल्टी आदि की शिकायत हो सकती है।
कटरा के लिए टैक्सियां जम्मू तवी रेलवे स्टेशन और जम्मू हवाई अड्डे से मिल जाती हैं। कई टैक्सी संचालक प्रति सवारी के हिसाब से भी यात्रियों को अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। अन्य कई पर्यटन स्थलों की तरह हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पर टैक्सी चालकों द्वारा अधिक किराया मांगना असामान्य नहीं है। अतः यात्रियों को परामर्श दिया जाता है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित किराया दरों की जानकारी प्राप्त कर लें। (किराया दरों में परिर्वतन भी होता रहता है) यात्रियों को सरकार द्वारा निर्धारित किराया दरों पर ही किराए का भुगतान करना चाहिए। साधारणता टैक्सी जम्मू से कटरा तक का सफर 70-80 मिनट में पूरा करती है।
सुरक्षा कर्मियों द्वारा आमतौर पर चैकिंग के लिए वाहनों को रोका जाता है। सभी यात्रियों से निवेदन किया जाता है कि वे सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें और सुरक्षा से संबधित औपचारिकताओं का पालन करें।

 
 
 
 
नया क्या हैt | निविदाएं |  भर्ती  |  अध्ययन रिपोर्ट  |  डाउनलोड  |  हमारे साथ बातचीत
Shri Amarnathji Shrine Board - Official Website Shiv Khori Shrine