भेंटें और चन्दा श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आय का प्रमुख
स्रोत है। यात्रियों द्वारा दिए गए चन्दे को यात्रियों के लिए ढांचागत
सुविधाओं के निर्माण के लिए खर्च किया जाता है और इसके साथ ही पवित्र
मंदिर की देख रेख और प्रबन्धन पर भी खर्च किया जाता है। बोर्ड को राज्य
और केन्द्र सरकार से कोई विशेष वितीय सहायता प्राप्त नहीं होती है।
इसलिए यात्रियों के लाभ के लिए ज्यादातर सुविधाओं को भेंट और चन्दे से
प्राप्त धनराशी के एकीकरण से तैयार केन्द्रीय संचित राशी से ही सृजित
किया जाता है।
चन्दे से प्राप्त धनराशी से बने केन्द्रीय संचय (जो कि वर्ष में यात्रियों
द्वारा अर्पित राशी के कुल जोड़ के अतिरिक्त और अधिक कुछ नहीं है।) के
इलावा कुछ विशेष चन्दे और पूजन योजनाएं भी हैं जिनमें श्रद्धालु सीधे
भाग ले सकते हैं। ये योजनाएं तीर्थ यात्रियों और श्रद्धालुओं से समय
समय पर मिलने वाले सुझावों के आधार पर तैयार की जाती हैं। इनमें से
ज्यादातर योजनाएं ढांचागत निर्माण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, जैसे
कि सराय, शरण स्थल एवं अन्य कल्याणकारी गतिविधियों-से संबंधित हैं।
क्या आप बोर्ड को कोई विशेष विकास कार्य करवाने का सुझाव
देना चाहेंगे?
.
क्या आप श्राइन बोर्ड को चन्दा देने से संबंधित और अधिक
जानकारी चाहेंगे ?
.
चन्दे संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए
.
|