श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड
आधिकारिक वेबसाइट

 
   
   
       
       
 
 
 
 
क्लॉक रूम

यह मान कर कि कई यात्री यात्रा आरम्भ करने से पूर्व अपना अतिरिक्त सामान कटरा में ही छोड़ देना पसंद करते हैं। इसलिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने अपने सभी अतिथिगृहों में सामान रखने के स्थान बना रखे हैं जो यात्रियों को सामान रखने की मुफत सेवा प्रदान करते हैं। अनेक होटल एवं लॉजस भी सामान रखने की सुविधा देते हैं। कुछ निजी धर्मशालाएं, दुकानें और व्यापार स्थल भी इस प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के दावे करते हैं। परंतु यात्रियों को सलाह दी जाती है कि इस प्रकार की सेवाएं प्रदान करने वालों की जान-पहचान के प्रति निश्चित होकर ही अपना सामान उनके हवाले करें।

साधारणयता सभी यात्रियों को यह परामर्श दिया जाता है कि वे हल्के रह कर यात्रा करें क्योंकि आवश्यक खाने-पीने का सामान, भोजन और यात्रा सम्बंधी वस्तुएं रास्ते में और उपर भवन पर भी मिल जाती हैं। यात्री को कोई भी वस्तु साथ ले जाने की जरुरत नहीं है। जहां तक कि प्रसाद भी साथ ले जाने की जरुरत नहीं है। कम्बल, खाने-पीने की वस्तुएं, प्रसाद आदि सब भवन पर मिल जाता है और कोई भी चीज साथ ले जाने की आवश्यकता नहीं है, सिर्फ व्यक्तिगत पहनने के वस्त्र और अति महत्वपूर्ण वस्तु यदि कोई हो तो साथ रख सकते हैं। अधिकतर सामान और अन्य वस्तुएं क्लॉक रूम , विशेष कर श्राइन बोर्ड के कटरा स्थित कार्यालय के क्लॉक रूम में जमा कराई जा सकती हैं।



सुरक्षा कारणों के अंतगर्त विशेषकर वीडियो कैमरा, मोबाइल फोन और अन्य इलैक्ट्रानिक सामान साथ ले जाने की मनाही है। यात्रियों को यात्रा आरम्भ करने से पहले ही इस तरह के सामान को सुरक्षित रखवा देना चाहिए।
मुख्य भवन परिसर में भी सामान रखने के लिए क्लॉक रूम की मुफ्त सुविधा उपलब्ध है। वहां पर दिन-रात खुले रहने वाले दो क्लॉक रूम मौजूद हैं। एक सामान घर तो प्रमुख पंक्ति परिसर द्वार नंबर 01 के बिलकुल सामने स्थित है। इस सामान घर में जूते, बैल्टें, कंघियां, और अन्य सामान; जो गुफा के भीतर ले जाना मना होता है; को जमा कराया जाता है। इसके अतिरिक्त एक अन्य सामान घर श्रीधर भवन में भी खुला रहता है, इसमें भी दिन-रात काम चलता रहता है। दर्शन के लिए जाने से पूर्व यात्री अपना सारा सामान यहां जमा करवा सकते हैं। यात्रियों को हिदायत दी जाती है कि नकद धन, आभूषण, अन्य कीमती सामान और इलैक्ट्रानिक सामान अपने जमा करवाए सामान में न रखें। सामान घर में सामान रखने की सारी सुविधाएं मुफ्त प्रदान की जाती हैं।

 
नया क्या हैt | निविदाएं |  भर्ती  |  अध्ययन रिपोर्ट  |  डाउनलोड  |  हमारे साथ बातचीत
Shri Amarnathji Shrine Board - Official Website Shiv Khori Shrine