अल्प
आहार इकाइयां ( प्रकृतिक दृश्य स्थल)
समूचे रास्ते में श्राइन बोर्ड की अल्प आहार इकाइयों में बिस्कुट, ठण्डे पेय, चाय,
काफी, दूध, बोतलबंद पानी आदि वस्तुएं उपलब्ध रहती हैं। लगभग ये सभी यूनिट बड़ी
सावधानी से चुने गए स्थलों पर स्थित हैं। जहां से तीर्थ यात्री घाटी के मनमोहक
दृश्यों का भी आनंद ले सकते हंै। इसीलिए यह यूनिट दृश्य स्थल ;अपमू च्वपदजद्ध के
नाम से भी जाने जाते हैं। ऐसे कुल 12 दृश्य स्थल हैं इनमें से 9 दृश्य स्थल पुराने
रास्ते पर स्थित हैं और शेष तीन भवन तक बनाए गए पूरक पैदल रास्ते पर स्थित हैं। इन
दृश्य स्थलों पर बिक्री के लिए रखी चीजें बिना लाभ हानि की नीति पर बेची जाती हैं।
इसलिए तीर्थ यात्रियों द्वारा दी गई कीमत के बदले वस्तु की गुणवता का पूरा पूरा
ध्यान रहता है। बड़े दृश्य स्थलों पर भोजन, ब्रेड, बंद (ठनद), बिस्कुट और पेय पदार्थ
आदि उपलब्ध रहते हैं। जबकि छोटे दृश्य स्थलों पर पैक्ड स्नैक्स और पेय ही मिलते
हैं। इनके अतिरिक्त आक्सीजन सिलेंडर, कैसेट्स, शिशुओं के लिए दूध भी इन
व्यू-प्वाइंटस पर उपलब्ध हो जाता है।
अधिकतर दृश्य स्थल विश्राम स्थलों पर या इनके निकट स्थित हैं। इनको विश्राम स्थल
इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पैदल रास्ता शैड से ढका हुआ है और बैंच लगे हुए हैं
या फिर आराम करने के लिए स्थान बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त इन स्थलों पर शौचालय,
पीने के पानी आदि का भी प्रबंध रहता है। कुल मिला कर यह कहा जा सकता है कि इन
विश्राम स्थलों और दृश्य स्थलों पर यात्रियों को तरोताजा होने, आराम करने, खाने और
पीने के पर्याप्त अवसर मिल जाते हैं।
इन स्थलों पर उपलब्ध होने वाली वस्तुओं के सांकेतिक विवरण और तात्कालिक कीमतें
निम्नलिखित हैं।
|
|
|
|
कोल्ड
ड्रिंकस (ठण्डे पेय) |
चाय |
स्नैक्स |
पॉप
कॉर्नस |
बोतलबंद
पानी |
सादा
काफी |
बिस्कुट्स |
|
|
|
|
|
इन खाने पीने की वस्तुओं के इलावा बरसाती (रेन कोट), छतरियां, शिकायत/सुझाव पेटी और
इन दृश्य स्थलों से संबधित सूचना पुस्तिकाएं भी उपलब्ध रहती हैं।
भोजनालय
12 दृश्य स्थलों पर स्थित अल्प आहार इकाइयां यात्रियों को तरोताजा करने और उनकी खाने
पीने की जरुरतों ंको पूरा कर देती हैं। इनके इलावा श्राइन बोर्ड बिना लाभ हानि की
नीति पर साफ सुथरा सम्पूर्ण भोजन खिलाने के लिए भोजनालय भी चलाता है। बोर्ड की बिना
लाभ हानि की नीति के कारण बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे सभी भोजनालयों और अल्प आहार
इकाइयों पर सभी वस्तुएं सस्ती और उच्च गुणवता की मिलती हैं।
श्राइन बोर्ड की ओर से पांच भोजनालय चलाए जा रहे हैं। एक भोजनालय अद्धकुआरी, एक
सांझी छत, और तीन भोजनालय मुख्य भवन पर हैं। भवन के भोजनालय दिन रात खुले रहते हैं।
और वहां पर तरह तरह का परंपरागत खाना उपलब्ध रहता है। इनके अतिरिक्त कटरा में
निहारिका परिसर में आवासीय सुविधाओं का उपयोग कर रहे तीर्थयात्रियों की खाने पीने
की जरुरतों को पूरा करने के लिए एक कैटरिंग यूनिट कार्यशील है।
पैदल रास्ते में अनेक निजी दुकानें भी हैं परंतु यात्रियों को परामर्श दिया जाता है
कि वे स्वयं जांच ले कि परोसा जा रहा खाद्य किस प्रकार और कीमत का है। विशेषकर
यात्रियों को डिब्बाबंद वस्तुओं पर छपी हुई कीमतों से अधिक कीमत देने से मना कर देना
चाहिए।
उपलब्ध वस्तुओं की सांकेतिक विवरणिका और उनकी चल रही कीमतों का विवरण निम्नलिखित
हैं।
|
|
|
|
पूरी
चना |
परांठा |
कोल्ड
ड्रिंकस (ठण्डे पेय) |
बिस्कुट्स |
राजमां
चावल |
चाय |
बोतलबंद
पानी |
|
|
|
|
|
कुछ भोजनालयों पर निम्नलिखित चीजें भी उपलब्ध हैं।
|
|
|
|
दही |
दाल |
मिक्स
वैजीटेवल |
सांबर
वड़ा |
दाल
चावल |
कढ़ी
पकौड़ा |
दहीं
वड़ा |
तंदूरी
रोटी |
मलाई
कोफता |
चना |
दूध |
मटर
पनीर |
राजमाह |
प्लेन
राइस |
|
|
|
|
|
|
नोटः- ऊपर दी हुई वस्तुएं सांकेतिक हैं, प्रत्येक यूनिट पर सभी वस्तुएं उपलब्ध नहीं
भी हो सकती हैं।
वस्तुओं की कीमतें बिना किसी सूचना के बदल सकती हैं क्योंकि सब्जियां, दालें और
अन्य कच्चे सामान की कीमतें तीव्रता के साथ बदलती रहती हैं।
|